{"_id":"6656336f1f839026260a90f4","slug":"fair-held-at-temple-devotees-ate-prasad-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118159-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंदिर पर लगा मेला, श्रद्धालुओं ने खाया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंदिर पर लगा मेला, श्रद्धालुओं ने खाया प्रसाद
Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया। बांसी तहसील क्षेत्र के उडवलिया हनुमान मंदिर परिसर में श्रीसिद्धैववर हनुमान मंदिर मेला समिति की ओर से सात दिवसीय हनुमान महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान अयोध्या धाम से आए कथावाचक संत राधेशयाम शरण दास ने सातों दिन राम कथा सुनाई। ज्येष्ठ माह का प्रथम मंगलवार होने से काफी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे व मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष रामू बारी, आदर्श श्रीवास्तव, मिंटू निषाद, फेरन, विश्वनाथ सिंह, शशिभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन