{"_id":"62f2a0b2f75b2912e74e6baf","slug":"facility-not-available-in-toll-plaza-siddharthnagar-news-gkp446618639","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर चिकित्सीय सुविधा का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर चिकित्सीय सुविधा का अभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर चिकित्सीय सुविधा का अभाव
- पीने का पानी, शौचालय की सुविधा नहीं, एंबुलेंस नहीं रहता है उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। बांसी-बस्ती एनएच 28 पर बेलगड़ी के पास बने टोल प्लाजा पर जन सुविधाओं का अभाव है। साथ ही सुरक्षा एवं चिकित्सीय सुविधाएं भी नदारद है। इससे जहां वाहन चालक एवं यात्रियों को परेशानी होती है, वहीं आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो सकेगा। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था होना अनिवार्य है। हाईवे पर हर समय पैट्रोलिंग की गाड़ी घूमती रहे इससे हाईवे पर कोई घटना होती है तो इसकी सूचना समय पर दी जा सके। साथ ही एंबुलेंस का होना भी जरूरी है।
टोल पर रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण एनएच 28 के बेलगड़ी टोल प्लाजा पर कोई सुविधा नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर सुविधा नदारत है ही साथ ही टोल वसूलने में भी कर्मचारी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के मैनेजर मोनू सिंह ने बताया कि सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक अगर किसी का घर किसी टोल प्लाजा के 20 किमी की परिधि में हैं तो नेशनल हाईवे पर चलते हुए टोल प्लाजा पर बार-बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
नियम के मुताबिक 20 किमी की परिधि में रहने वाले लोगों का 315 रुपये में मंथली फास्टैग बन सकता है, जिसके बाद हर बार वे टोल प्लाजा पर बिना रुके निकल सकते हैं।