{"_id":"62a77390569c8c5b482e2acb","slug":"facility-not-available-in-phc-bhanpur-siddharthnagar-news-gkp440207731","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
भनवापुर पीएचसी में अपने मरीज को राहत देने के लिए हाथ से पंखा चलाते हुए परिजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव
- बिजली व इंवर्टर होने के बावजूद गर्मी में मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर में पुराने इंवर्टर चार्ज के बाद कम समय में ही बंद हो जा रहे हैं। इससे गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। नियम के अनुसार पीएचसी के प्रसव रूम में इंवर्टर, पंखा तथा महिलाओं के मनोरंजन के लिए एलसीडी टीवी की सुविधा होनी चाहिए।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के हरनाखुरी गांव निवासी गौरी शंकर यादव की पत्नी पुष्पा यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर में भर्ती हैं। सोमवार को जब पंखा चलाने की बात की तो जवाब मिला कि बिजली के अभाव में इंवर्टर चार्ज नहीं है। पति ने जब पत्नी के दर्द व गर्मी से परेशान देखा तो खुद हाथ के पंखे से हवा देने लगे।
शिवशंकर ने बताया कि गर्मी में बिजली का बहाना इंवर्टर की बैट्री पुरानी होने की बात कहकर कर्मचारी ने पल्ला झाड़ लिया। अस्पताल में लगा जेनरेटर केवल वैक्शीन का तापमान सही रखने के लिए चलाया जाता है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि पर्याप्त समय तक बिजली नहीं मिलती है, जिससे इंवर्टर की बैट्री चार्ज नहीं हो पाता है और बैट्री भी पुरानी हो गई है। जिसे जल्द बदलवाया जाएगा, जिससे प्रसूता महिलाओं को असुविधा न हो।