फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eye allergies...carelessness can cause blurred vision

Siddharthnagar News: आंख में एलर्जी... लापरवाही से धुंधली हो सकती है रोशनी

Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Eye allergies...carelessness can cause blurred vision
सिद्धार्थनगर। अगर आपकी या परिवार के किसी सदस्य की अचानक आंख लाल हो जा रही है। इससे पानी गिर रहे हैं और खुजली व दर्द की शिकायत है तो इसे हल्के में न लें। तत्काल डॉक्टर को दिखाएं और उनके परामर्श से दवा लें। अगर इलाज में लापरवाही बरतते हैं तो घातक साबित हो सकता है। आंख की रोशनी भी धुंधली हो सकती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में इस प्रकार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में ऐसी समस्या लेकर 15 से 20 मरीज इलाज के लिए पहुंचे रहे हैं। डॉक्टर दवा और ड्रॉप देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम के बदलाव का असर है, सुबह ठंड है और दोपहर में धूप, इसे एलर्जी हो जा रही है। ऐसे में मौसम को लेकर सतर्क होने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के बाद कई प्रकार की बीमारी घेरती है। इसमें जुकाम, बुखार, खांसी के साथ त्वचा से संबंधित समस्याएं होतीं हैं। इसके साथ ही आंख से भी जुड़ी समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इन दिनों आंख में जलन, खुजली, लालिमा और दर्द की शिकायत लेकर मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार रोजाना करीब 15 से 20 मरीज इस तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें अचानक आंख लाल होना, जलन, पानी आना, खुजली और हल्का दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसके पीछे का कारण मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी और पराग कणों की बढ़ती मात्रा के कारण आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। कई लोग इसे सामान्य समझकर दवा लेने में लापरवाही कर देते हैं, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि लगातार खुजलाने या बिना सलाह के दवा डालने से आंखों की परत पर असर पड़ सकता है और देखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। मौसम बदलने के समय एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के मामले ज्यादा सामने आते हैं। हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण, धुआं और पराग कण आंखों के संपर्क में आने पर एलर्जी पैदा कर देते हैं। जिन्हें पहले से एलर्जी है, उनमें यह खतरा अधिक रहता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में भी यह समस्या तेजी से बढ़ती देखी जा रही है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जो मौसम के कारण हो रहा है। जबतक मौसम पूरी तरह से बदल नहीं जाता है, समस्या बनी रहेगी। ऐसे में गुबार और धूप से बचने की जरूरत है, जिससे यह समस्या से बचा जा सके। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें ड्रॉप और दवा दी जा रही है।

---
बोले विशेषज्ञ

आंखों को एलर्जी से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाहर से आने के बाद साफ और ठंड पानी से आंखों को धोना चाहिए। आंखों को बार-बार हाथ से नहीं रगड़ना चाहिए और तौलिया या रूमाल साझा करने से बचना चाहिए। धूल या तेज धूप में बाहर निकलते समय चश्मे का उपयोग करना भी लाभदायक रहता है। यदि आंखों में लगातार लालिमा, तेज खुजली, पानी आना या दर्द बना रहे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। बिना चिकित्सकीय सलाह के आई ड्रॉप या दवा का उपयोग न करें। समय रहते उपचार कराने से एलर्जी जल्दी ठीक हो जाती है और आंखों की रोशनी सुरक्षित रहती है।
- डॉ. संजय गुप्ता, नेत्ररोग विशेषज्ञ, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed