{"_id":"603150f58ebc3ee9296fb2db","slug":"expresses-protest-by-tying-black-lace-siddharthnagar-news-gkp3855429106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मियों ने काला फीता बंधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल कर्मियों ने काला फीता बंधकर जताया विरोध
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मांगों के समर्थन में विरोध जताते कर्मचारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल कर्मियों ने काला फीता बंधकर जताया विरोध
सिद्धार्थनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लंबित समस्याओं के निदान के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले शनिवार को हाथ में काला फीता बांधकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संयुक्त जिला सभागार में कर्मचारियों ने ओपीडी के बाद बैठक में बताया गया कि 27 फरवरी तक कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए हाथ में काला फीता बांधकर लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे। दूसरे चरण में 28 फरवरी से 17 मार्च तक जनजागरण, गेट मीटिंग की जाएगी। तृतीय चरण में 18 मार्च को सामूहिक उपवास करते हुए सभी संवर्गों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। मांगों में नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने जैसे प्रमुख मांगें शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय, गोविंद प्रसाद ओझा समेत बृजेश पांडेय, शमशुल हक, ओम प्रकाश चौधरी, अनूप पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, शैलेजा शुक्ला, किरन पांडेय, सीमा, हेमलता, मनोरमा, सरोज पांडेय, राघवेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।