{"_id":"62b7518cabafb86f3617c32f","slug":"expressed-displeasure-over-the-admission-of-brokers-in-the-hospital-siddharthnagar-news-gkp4416341180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर जताई नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर जताई नाराज
विज्ञापन
सीएचसी शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर जताई नाराजगी
सांसद ने गोद लिए सीएचसी शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को सीएचसी शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। मरीजों ने डॉक्टरों के अभाव में रेफर करने की शिकायत की। सांसद ने पौष्टिक आहार के वेंडर और अस्पताल के बाहर पैथोलॉजी सेंटर चलाने वाले संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद ने दलालों के प्रवेश की शिकायत पर नाराजगी जाहिर की।
सांसद ने शोहरतगढ़ सीएचसी को गोद ले रखा है। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य व रोगियों के उपचार की हकीकत की जानी। चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. आरके प्रसाद से रोगियों के उपचार, प्रसव कक्ष, गर्भावती महिलाओं को मिलने वाले पौष्टिक आहार, पैथालोजी, एक्स-रे, दवा वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। रोगियों का उपचार पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। लखनऊ से आए डब्ल्यूएचओ के डॉ. अमन मोहन मिश्र ने सांसद से प्रसव कक्ष में एसी लगवाने के लिए सांसद निधि से धन देने का आग्रह किया।
इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, सौरभ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, लवकुशधर दुबे, सूर्यप्रकाश पांडेय, शिव शक्ति शर्मा, सोनू निगम, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।