{"_id":"6a343db0c8b6c14863070464","slug":"explanation-sought-from-the-district-cane-officer-over-slow-progress-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159970-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कम प्रगति मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कम प्रगति मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब
Fri, 19 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा के दौरान गन्ना विभाग का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिलने पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नाराजगी जताई। माह मई 2026 में सीएम डैश बोर्ड पर गन्ना विभाग की प्रगति 79.9 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसे जिलाधिकारी ने अपेक्षाकृत कम माना। डीएम ने कम प्रगति पर जिला गन्ना अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सीएम डैशबोर्ड पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।