फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Explained the nuances of mission motivation in training

प्रशिक्षण में मिशन प्रेरणा की बारीकियां बताईं

Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of mission motivation in training
प्रशिक्षण में मिशन प्रेरणा की बारीकियां बताईं
विज्ञापन

शिक्षकों को संकुल उन्मुखीकरण का प्रशिक्षण दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों के अधिगम स्तर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया में न्याय पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के सभी शिक्षकों का एक दिवसीय शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षक शमसुल हक के नेतृत्व में सभी शिक्षकों को मिशन प्रेरणा की बारीकियां समझाई गईं।

प्रशिक्षक, संकुल शिक्षक शमशुल हक ने 2022 तक मिशन प्रेरणा के अधिगम स्तर के लक्ष्य को प्राप्त करने की तरकीबों पर चर्चा की। संकुल शिक्षिका कामिनी गुप्ता ने शिक्षक डायरी, ई पाठशाला फेज 2, दीक्षा प्रशिक्षण एवं दीक्षा व रीड एलांग एप डाउनलोडिंग की जानकारी दी। तीसरे प्रशिक्षक, संकुल शिक्षक बैतुल्लाह ने मॉड्यूल और शिक्षक डायरी के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं, चौथे प्रशिक्षक व संकुल शिक्षक अक्षित कुमार ने शिक्षण योजना के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। प्रशिक्षण में एक प्रशिक्षिका ने संकुल शिक्षिका पद के दायित्वों का निर्वहन करने से इनकार कर दिया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से कलीमुल्लाह, अब्दुल अजीज, अलका श्रीवास्तव, तुफैल अहमद, अनीता, सेराज अहमद, सारिका श्रीवास्तव, फौजिया नाज, सालिकराम, शब्बीर अनवर अंसारी, रीना चौधरी, कविता चौधरी, उमा, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed