{"_id":"670324fc982b19f1bd084894","slug":"experimenting-on-face-by-watching-online-videos-skin-is-getting-spoiled-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125291-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑनलाइन वीडियो देख चेहरे पर कर रहे प्रयोग, खराब हो रही स्किन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑनलाइन वीडियो देख चेहरे पर कर रहे प्रयोग, खराब हो रही स्किन
Mon, 07 Oct 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
डॉ. दीप्ति गिरी।
सिद्धार्थनगर। आजकल जिसे देखो वही ऑनलाइन वीडियो देखकर एक्सपर्ट बन रहा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर खाना बनाना सीख रहे हैं। कोई क्राफ्ट बना रहा है तो कोई पल भर में किचन के काम निपटाने की कला सीख रहा है।
इन वीडियो में कुछ सीखने को मिल रहा है, बात यहां तक तो ठीक है, लेकिन लोग सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे ब्यूटी टिप्स भी खूब आजमाने लगे हैं, जबकि इनमें से ज्यादातर टिप्स लोगों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा रहे हैं। खूबसूरत दिखने के चक्कर में लोग त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस तरह के पांच से 10 केस प्रतिदिन आ रहे है। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरफुल खान बताते हैं कि केस मिलते हैं। लोग वीडियो देखकर सौंदर्य बढ़ाने वाले उत्पादों, फेसपैक और गोरे होने से नुस्खे अपने ऊपर आजमाने लगते हैं। जबकि वह काम करने के बजाय उल्टा रिएक्शन कर रहा है। इससे महिलाओं व पुरुषों के चेहरे पर स्किन संबंधी समस्या बढ़ गई है। इससे त्वचा खराब होने का डर रहता है, क्योंकि हर उत्पाद या नुस्खा सबके लिए ठीक नहीं होता है। अक्सर लोगों की त्वचा खराब हो जाती है। बेहद जरूरी है कि वीडियो आदि में देखकर स्किन पर किसी तरह का प्रयोग न करें। कालापन दूर करने, गोरा बनने, कील-मुहांसे, झाइयां आदि दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। वीडियो के चक्कर में पड़ना घातक हो सकता है।
विज्ञापन
केस नंबर एक
एक युवक ने सोशल मीडिया पर फेसपैक बनाने का वीडियो देखकर उत्पाद को घर पर मंगवाया, लेकिन उसे लगाते ही युवक के चेहरे पर लाल दाने उभरने लगे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पता लगा कि फेसपैक में प्रयोग की गई फेस ब्लीच बहुत अधिक मात्रा में डाले जाने से चेहरे को नुकसान पहुंचा है। युवक को इलाज कराना पड़ा।
केस नंबर दो
एक महिला ने रंग साफ करने का नुस्खा सोशल मीडिया पर देखा और उसे घर में तैयार कर कई दिनों तक उपयोग किया। कुछ दिनों में हो उसके चेहरे, हाथ और गर्दन में काले चकत्ते पड़ गए। पैक महीने भर लगाना था लेकिन उसके बाद भी असर नहीं दिखा। चेहरे पर जलन व खुजलाहट की समस्या बढ़ी तो महिला ने डॉक्टर से राय ली। डॉक्टर ने बताया कि एपीड्रमीस को नुकसान पहुंचा है।
ये भी जाने...
-हर उत्पाद या हर सौंदर्य सामग्री सभी की त्वचा के लिए नहीं होती।
-रील या वीडियो बनाने वाले बताई गई चीजों के जानकार नहीं होते।
-सोशल मीडिया पर देखे गए हर नुस्खे को न अपनाएं, ये अक्सर हानिकारक साबित होते हैं।
ऐसा न करें...
-सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो के सभी तथ्य सही न समझें, सौंदर्य संबंधी प्रयोग करने से बचें।
-वीडियो में देखकर जो भी सौंदर्य सामग्री आप प्रयोग करें, पहले उसके बारे में सही जानकारी कर लें।
-वीडियो में लाइक्स के साथ-साथ कमेंट भी देखें, स्किन ट्रीटमेंट हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें।