फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   EXM

76 केंद्रों पर 48946 परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं

Mon, 17 Feb 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
EXM
नोट- बोर्ड परीक्षा का लोगो लगाएं ---
विज्ञापन

76 केंद्रों पर 48946 परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारी पूरी
जिविनि दफ्तर बना कंट्रोल रूम, पांच सचल दस्ता गठित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। सकुशल परीक्षा कराने के लिए जिले के 76 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में 48 हजार 946 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। निष्पक्ष व नकल विहीन कराने के उद्देश्य से पांच उड़न दस्ते भी गठित किए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।
जिले में नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 76 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर हाईस्कूल के 28245, इंटर के 20701 परीक्षार्थी इम्तहान देंगे। हाईस्कूल प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक चलेगी। जबकि द्वितीय पाली इंटर की परीक्षा 2 बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र के लिए केंद्र वार आंतरिक सचल दस्ता के अलावा जिले में पांच अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग सचल दस्ता गठित किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलरफुल होंगी कापियां
बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार की उत्तर पुस्तिकाओं के जिल्द को भी रंगीन कर दिया गया है। हाईस्कूल ए कॉपी काला और बी नीला कलर जिल्द पर रंगा गया है। जबकि इंटर ए लाल व बी हरा कलर में है। कॉपी रंगीन से पारदर्शिता के साथ ए और बी जानने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed