{"_id":"67e2ea921f4dfbc100003972","slug":"exhibition-of-service-and-good-governance-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134671-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेवा, सुशासन की लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेवा, सुशासन की लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील परिसर में भाजपा की यूपी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन थीम पर तीन दिवसीय तहसील स्तरीय प्रदर्शनी व मेला मंगलवार से शुरु हो गया। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभागों के स्टॉल लगाए गए।
इसमें जनमानस को सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। तहसील परिसर में आयोजित विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डाॅ. संजीव दीक्षित ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों का बड़े एलईडी टीवी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। लोग स्टालों पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
इन विभागों के लगाए गए स्टाल ः डुमरियागंज। तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी, मेले में सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में किए गए। तहसील स्तरीय कार्यों के प्रचार प्रसार के लिए विकास विभाग, आयुष विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, राजस्व एवं आपदा विभाग, बैंक विभाग, विकास विभाग, जल निगम, वन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य रसद एवं वितरण आदि विभाग के स्टाल और शिविर लगाया गया है। इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, कुमार कार्तिकेय मिश्र, आलोक दत्त उपाध्याय, बृजेश कुमार वर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, महेश प्रताप श्रीवास्तव, तनजीम अहमद, आशुतोष सिंह, राजन गुप्ता, मुकेश प्रसाद, संजय कुमार, संजय गुप्ता, राजेश कुमार मौजूद रहे।