{"_id":"684f0ad4f896dd2d180396e3","slug":"executive-engineer-drainage-division-transferred-in-negligence-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-139453-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापरवाही मामले में स्थानांतरित हुए अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापरवाही मामले में स्थानांतरित हुए अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
: बाढ़ के समय और बैठक में अनुपस्थित रहने के मामले में मिल चुकी थी नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता रामराज को यहां से हटाते हुए कार्यालय प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। उन पर विभागीय कार्यों में लापरवाही और बाढ़ के दौरान व बैठकों में अनुपस्थित रहने के भी आरोप थे। जिनमें डीएम व सीडीओ की तरफ से उन्हें नोटिस दी गई थी। मामले में विधायक श्यामधनी राही ने भी मुख्यमंत्री से अधिशासी अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग की थी।
वर्तमान स्थानांतरण सत्र में जारी नीति के अनुसार तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अधिशासी अभियंताओं का स्थानांतरण किया गया है। 12 जून 2025 को सिंचाई विभाग के मुख्यालय पर कॉउन्सलिंग के माध्यम से उक्त स्थानान्तरण किये गये। ड्रेनेज खंड में अधिशासी अभियन्ता रामराज लगभग 16 महीनें पूर्व कार्यभार ग्रहण किये थे। पिछले मानसून अवधि 2024 में वर्षा एवं बाढ़ की विभिषीका के समय एवं बाद के भी अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर मुख्यालय से गायब रहे। उनकी लापरवाह कार्यप्रणाली को देखते हुए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भी उच्च स्तर के अधिकारियों को पत्र लिखा था। वर्तमान में ड्रेनेज खंड के अधीन आने वाले क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कुल नौ परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग के क्षेत्रिय उच्चाधिकारियों ने परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर के पाया कि अधिशासी अभियन्ता रामराज के कार्य में रूचि न लेने एवं अक्सर अपने स्वास्थ्य एवं अन्य कारणों का हवाला देकर अवकाश पर चले जाने के कारण राजकीय कार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब हो रहा है। जिस कारण शासन से पारित की गयी परियोजनाओं की प्रगति अत्यंत ही धीमी रही है। जबकि इन परियोजनाएं मानसून अवधि 2025 के पूर्व समयबद्ध रूप से हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए थी। अन्यथा बाढ़ के दौरान तटबंधों को खतरा उत्पन्न हो सकता है। अधिशासी अभियन्ता रामराज के राजकीय कार्यों में लापरवाही को देखते हुए अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल, बस्ती तथा मुख्य अभियन्ता (गंडक) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने रामराज, अधिशासी अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड को अन्यत्र स्थानान्तरित करते हुए किसी अन्य अधिशासी अभियन्ता को पदस्थापित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था।