फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   examination center

परीक्षा कक्ष में चेकिंग के नाम नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे

Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
examination center
परीक्षा कक्ष में चेकिंग के नाम नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रवेश द्वार पर ही सघन चेकिंग का निर्देश, जिले 76 केंद्रों पर 18 फरवरी से होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन सख्त है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक पर भी सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में परीक्षार्थियों को बड़ी सहूलियत दी गई है। केंद्र में प्रवेश के समय जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की जा सकेगी। परीक्षा कक्ष में पहुंचने के बाद परीक्षा के दौरान दौरान जूते-मोजे निकलवाकर चेकिंग नहीं की जाएगी। शासन का ऐसा निर्देश भी जारी कर दिया है।
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 18 मार्च को शुरू हो रही है। परीक्षा का सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। शासन का निर्देश है कि परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर विद्यार्थियों को परेशान न किया जाए और न ही नकल होने दी जाए। परीक्षार्थियों को सहूलियत देने के लिए शासन ने नया नियम लागू किया है। इसमें बोर्ड की ओर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि केंद्र में प्रवेश के दौरान ही संदेह की स्थिति में परीक्षार्थी के जूते- मोजे को उतरवाकर चेकिंग करके संतुष्ट हो जाएं। परीक्षा कक्ष में किसी भी हाल में जूता- मोजा न उतरवाया जाए। माना जा रहा है अनुपालन होने से परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान होने चेकिंग के नाम पर होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी। डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गईं है। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। किसी भी दशा में नकल नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के समय निरीक्षक-व्यवस्थापक नहीं करेंगे फोन का प्रयोग
बोर्ड परीक्षा के दौरान फोन पर प्रतिबंध रहेगा। कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। वहीं केंद्र व्यवस्थापक स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वह सामान्य फोन रख सकेंगे। इसका भी प्रयोग परीक्षा के समय में नहीं कर पाएंगे। परीक्षा के दौरान उन्हें फोन कंट्रोलरूम में रखना होगा। जो निरीक्षक फोन लाएगा उसे कंट्रोल रूम में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में रखी जाएंगी दूसरी पाली की कॉपियां
नई व्यवस्था के तहत दूसरी पाली के परीक्षा केंद्रों की जो कॉपियां मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच पातीं थीं पहले वे निकट के थानों पर जमा होती थीं, अब वे वे संबंधित तहसील में बने स्ट्रांगरूम में रखी जाएंगे। वह दूसरे दिन सुबह सुरक्षा व्यवस्था के साथ संकलन केंद्र पर भेजी जाएंगी। कॉपी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित तहसील के एसडीएम की होगी।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां सभी केंद्रों का लाइव देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed