{"_id":"69b5b891dcfeb97bc109fe9b","slug":"exam-mathematics-questions-took-more-time-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1009-176942-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा : गणित के प्रश्नों ने ले लिया अधिक समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा : गणित के प्रश्नों ने ले लिया अधिक समय
विज्ञापन
परीक्षा देने के लिए लाइन में लगे परीक्षार्थी।
देवरिया। पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। इसे जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली में परीक्षा देकर अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए गणित के प्रश्न आसान पर उलझाऊ रहे।
प्रथम पाली की परीक्षा में महाराजगंज, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर समेत अनेक जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें महिला अभ्यर्थी आसपास के जिलों की ही रहीं। राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से बाहर आये अभ्यर्थियों ने पूरे प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। इसमें भी गणित के प्रश्न को उलझाऊ बताया। परीक्षा देकर निकलीं गोरखपुर की रुनझुन सिंह ने बताया कि गणित का प्रश्न पत्र कुछ कठिन आया था।
इसको हल करने में अधिक समय लग गया। महाराजगंज के परतावल की ब्यूटी पटेल ने बताया कि पेपर अच्छा आया था। गणित के प्रश्न थोड़े अधिक कैलकुलेशन वाले रहे। टाइम मैनेजमेंट की कमी खल गई। महाराजगंज की प्रिया मिश्रा ने बताया हर परीक्षा में कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं कि वह अधिक समय लेते हैं। इस परीक्षा में भी 25-30 प्रश्न इसी तरह के थे। जिन्होंने अभ्यास किया था, उनको फायदा मिला। प्रांजल सिंह ने पूरे प्रश्न पत्र को माडरेट बताया। उन्होंने कहा कि अभ्यास करके आई थी, इसलिए पेपर अच्छा हुआ है। गाजीपुर से आए राधेश्याम ने बताया मैथ में पैराग्राफ लंबा था। कैलकुलेशन अधिक रहा। इसमें समय अधिक लग गया।