फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Exam: Mathematics got complicated, balance was achieved with common knowledge

परीक्षा : गणित ने उलझाया, सामान्य ज्ञान से हुआ बैलेंस

Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Exam: Mathematics got complicated, balance was achieved with common knowledge
डुमरियागंज के पीपल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित हुई है। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दो पाली में परीक्षा हुई। गेट सहित तीन स्थानों पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। साथ ही डीएम और एसपी के साथ ही सभी एडीएम और विभागों के प्रवेक्षक केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पाली में २३३७६ बच्चे पंजीकृत थे। इसमें १५७४ बच्चों ने परीक्षा छोड़ी दी।
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों होगी परीक्षा

जिले के सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थ आश्रम बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ मंदिर प्रयोगशाला बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल सेन्ट फंसिस नगर तेतरी बाजार, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा मदवरिया, मूरती देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज, अल फारूख इंटर कॉलेज, अमौना इटवा, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक बांसी,रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी में सुबह १० बजे से दोपहर १२ बजे तक प्रथम और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी। तीन स्तर पर चेकिंग के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले ही बुला लिया गया था। गेट से अंदर तक तीन बार चेकिंग करने के बाद एक-एक करके प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र देखने साथ ही डिटिजटल विधि से चेकिंग की गई। इसके बाद परीक्षा शुरू हुई। दोनों पाली में एक जैसी स्थिति रही। कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर हुआ। कुछ परीक्षार्थियों ने आसान तो कुछ ने प्रश्न पत्र को कठिन बताया।
विज्ञापन


अफवाह को देखते हुए सोशल मीडिया पर रही कड़ी नजर

प्रतियोगी परीाक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले को देखते हुए जहां केंद्रों के आसपास पुलिस और खुफियां बिंग अलर्ट रही। वहीं, पेपर लीक को लेकर उड़ाने वाले अफवाह को देखते हुए पुलिस की साइबर यूनिट सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए हुए थी। जिससे जैसे कोई सूचना वायरल हो तो तत्काल उसकी जांच करके कार्रवाई की जाए।हालांकि सोशल मीडिया पर अफवाह से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed