{"_id":"6a4abb9bf9bee2dd9e0181cf","slug":"even-walking-to-the-post-office-is-difficult-in-light-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160801-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हल्की बारिश में पोस्ट ऑफिस तक पैदल पहुंचना भी दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हल्की बारिश में पोस्ट ऑफिस तक पैदल पहुंचना भी दुश्वार
Mon, 06 Jul 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
इटवा। हल्की बारिश में दुपहिया या चार पहिया वाहन से इटवा स्थित पोस्ट ऑफिस भवन तक पहुंच पाना दुश्वार हो गया है। हालत यह हैं कि बारिश होने पर दीवार के पार मेज पर खड़े होकर कर्मचारी लोडिंग-अनलोडिंग करा रहे हैं। वहीं, लोग भी नंगे पांव पोस्ट ऑफिस जाने के लिए मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस इटवा लंबे अरसे से किराये के मकान में चल रहा था लेकिन, इधर दो वर्ष पूर्व इटवा-बिस्कोहर मार्ग से दो सौ मीटर दूर भवन बनकर तैयार हुआ। पोस्ट ऑफिस का संचालन भी शुरू हो गया लेकिन, रास्ते के अभाव में दुपहिया और चार पहिया वाहन से पहुंच पाना भी दुश्वार हो गया है। हालत यह है कि हल्की बारिश में नंगे पांव पोस्ट ऑफिस तक जाना लोगों की मजबूरी बनी हुई है।यही नहीं डाक कर्मी पोस्ट आफिस भवन के पीछे रखी मेज के सहारे दीवार के उस पार से डाक सामग्री लेकर लोडिंग-अनलोडिंग करने को मजबूर हैं।
इस संबंध में स्थानीय निवासी कमाल अहमद, सुरेश मिश्र, बबलू खान, राकेश आदि ने इटवा-बिस्कोहर मार्ग से पोस्ट ऑफिस भवन तक जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग की है।