फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even semester exams in universities and all colleges in April

Siddharthnagar News: विवि और समस्त कॉलेजों में सम सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में

Fri, 22 Mar 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Even semester exams in universities and all colleges in April
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व समस्त महाविद्यालयों में लोक सभा चुनाव के पूर्व सम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध छह जिलों के लगभग 280 कॉलेजों में सम सेमेस्टर के स्नातक के दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी। जबकि परास्नातक के द्वितीय व चर्तुथ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयाें, डिग्री कॉलेज व पीजी कॉलेज में कोर्स पूरा कराने के लिए पत्र लिखा है। छात्रों का कोर्स पूरा कराने के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी कहा हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह से सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू कराई जाएगी। ताकि लोकसभा चुनाव का मतदान पड़ने से पहले ही परीक्षा संपन्न कराई जा सके। सम सेमेस्टर परीक्षा में लगभग दो लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंधित छह जिले सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, बलरामपुर व श्रावस्ती में स्थित महाविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। साथ ही बैक पेपर और अंक सुधार की परीक्षा भी संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक सभा चुनाव से पहले परीक्षा संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय को पत्र लिखा गया हैं। इससे सभी महाविद्यालय समय से कोर्स पूरा करवा लें।

अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed