फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even semester exams begin at Siddharth University, 2.04 lakh candidates appear

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 2.04 लाख परीक्षार्थी हुए एशामिल

Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Even semester exams begin at Siddharth University, 2.04 lakh candidates appear
कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
विज्ञापन

234 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम से हो रही मॉनिटरिंग
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, क्षमता और व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन है। उन्होंने छात्रों को परीक्षा-भय से दूर रहने और इसे अवसर के रूप में लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद बेहद जरूरी है, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बेहतर रहती है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में कुल 234 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,04,351 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 1,82,051 स्नातक और 22,300 स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं हैं। सभी केंद्रों को नकल-विहीन परीक्षा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से तीनों पालियों में सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। किसी भी स्थिति में कैमरे बंद नहीं होने चाहिए, अन्यथा संबंधित केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार ने कहा कि परीक्षा का वातावरण अनुशासित और सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने केंद्राध्यक्षों, कक्ष निरीक्षकों और विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन में सहयोग की अपील की।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव और कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल-विहीन परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से पारदर्शिता और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed