फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Entry of four wheelers prohibited, people crossing the bridge on foot

चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित, पैदल पुल पार कर रहे लोग

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Entry of four wheelers prohibited, people crossing the bridge on foot
सिंगारजोत पुल के पास हो रही कटान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित, पैदल पुल पार कर रहे लोग
विज्ञापन

बिजौरा/इटवा (सिद्धार्थनगर)। शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर राप्ती पुल के एप्रोच मार्ग पर हो रही कटान पर 24 घंटे में काबू नहीं पाया जा सका। जेसीबी व श्रमिकों के माध्यम से दिन-रात कार्य किया जा रहा है। इस कारण सिद्धार्थनगर-बलरामपुर मार्ग पर चार पहिया वाहनों का पुल पर प्रवेश वर्जित किया गया है। लोग पैदल चलकर पुल पार कर रहे हैं।
सिंगारजोत पुल पर हो रही कटान को रोकने के लिए चल रहे कार्यों के बावजूद 15 सितंबर के पहले चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलना संभव नहीं है। नदी का पानी कम होने के कारण लहरों से तेज कटान हो रही है। आधी सड़क कट चुकी है। राप्ती नदी पर बने सिंगारजोत के इस पुल का उत्तरी एप्रोच जनपद सिद्धार्थ नगर व दक्षिणी एप्रोच बलरामपुर जनपद में आ रहा है। पीडब्लूडी बलरामपुर के पचपेड़वा-जैतापुर-उतरौला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य कराए जाने के कारण रखरखाव के लिए इस हिस्से की जिम्मेदारी से पीडब्लूडी सिद्धार्थनगर ने अपने हाथ खींच लिए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बलरामपुर की ओर से कटान रोकने के लिए कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में जनपद सिद्धार्थनगर में पड़ रहे इस हिस्से की सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्लूडी बलरामपुर की हो गई। बाढ़ के चलते सिंगारजोत पुल के उत्तरी एप्रोच की कटान की जानकारी बलरामपुर जिले के पीडब्लूडी को नहीं हो पाई। मंगलवार को तहसील प्रशासन इटवा से नदी के कटान की सूचना मिली। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालीस मीटर लंबाई में आधी सड़क पूरी कट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी बलरामपुर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि प्रकृति से लड़ पाना कठिन है। पूरा प्रयास है कि 15 सितंबर तक मार्ग को पूर्णतया सुरक्षित करते हुए इस पर आवागमन बहाल कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed