Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Enterprises related to Kala Namak rice will get support

Siddharthnagar News: कालानमक चावल से जुड़े उद्यमों को मिलेगा सहयोग

Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Enterprises related to Kala Namak rice will get support
सिद्धार्थनगर। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 में कालानमक चावल से संबंधित प्रशिक्षण, टूल किट और वित्तपोषण सहायता योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त उद्योग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार कालानमक कार्य के लिए प्रशिक्षण और टूलकिट योजना के अंतर्गत जनपद के 250 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु के सिद्धार्थनगर निवासी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 शाम पांच बजे निर्धारित की गई है। ओडीओपी कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 में वित्तपोषण सहायता योजना के लिए 40 इकाइयों का भौतिक लक्ष्य और 161 लाख रुपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के चयनित उत्पाद कालानमक चावल के तहत राइस मिल इकाइयों की स्थापना और चावल उत्पाद के व्यवसाय के लिए बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में विभाग की ओर से 25 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा। आवेदन एमएसएमई उत्तर प्रदेश पोर्टल और डीआईयूपीएमएसएमई पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग और सेवा क्षेत्र की इकाइयों की स्थापना के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में 18 से 40 वर्ष तक के हाईस्कूल पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसमें भी 25 प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल पर संचालित होगी।

अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर कार्यालय में कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed