फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Entered the house and beat him, case against five

Siddharthnagar News: घर में घुसकर पीटा, पांच पर केस

Fri, 30 May 2025 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat him, case against five
मारपीट में घायल कमलावती।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रौलिया/ पकड़ी। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की बताई जा रही है। मारपीट के इस मामले में पांच लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।
क्षेत्र के नागचौरी निवासी पाचू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी महिला की जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार देर शाम को इलाइची देवी, मंगरू, रमेश, दिनेश, विजय उसके घर में घुस गए और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इस घटना में पूनवासी, सुंदरी, कलावती, आरती, रेखा घायल हो गईं। इसमें पुनवासी, सुंदरी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर इलायची देवी, मंगरु, रमेश, दिनेश, विजय सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed