फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ensure the benefits of schemes reach people by organizing camps.

Siddharthnagar News: शिविर लगाकर दिलाएं योजनाओं का लाभ

Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ensure the benefits of schemes reach people by organizing camps.
कलेक्ट्रेट सभागार में /सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में बैठक करते जनपद प्रभारी मंत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री व श्रम मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई।
श्रम मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को मिले तथा विकास खंडों पर शिविर लगाकर लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने कहा कि आशीर्वाद का दिया के तहत सभी धार्मिक स्थलों, शहीद स्थल, महापुरुषों के स्मारक, आंगनबाड़ी केंद्रों, कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य सभी लोगों के घरों पर दिये जलवाएं। साथ ही अमृत सरोवरों, नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराएं। सभी लोग समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करें, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का तथा मुख्यमंत्री का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल है। इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि का पूरा सहयोग रहेगा। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी हो।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed