{"_id":"6a29c63b4517e53d5a05cb0b","slug":"ensure-full-preparedness-before-the-floods-arrive-there-should-be-no-delay-in-relief-operations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159557-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ आने से पहले तैयारी पूरी रखें, राहत में नहीं होनी चाहिए देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ आने से पहले तैयारी पूरी रखें, राहत में नहीं होनी चाहिए देरी
Thu, 11 Jun 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को जोगिया विकास खंड स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नौगढ़ ने जिलाधिकारी को बताया कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था इसी शरणालय में की जाती है। जरूरत पड़ने पर यहां लंच पैकेट वितरण की भी व्यवस्था रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के समय राहत कार्यों में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग अभी से अपनी तैयारियां पूरी कर लें।
उन्होंने शरणालय में उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ से पहले सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं। डीएम ने कहा कि राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, शौचालय और ठहरने की व्यवस्थाओं का समय-समय पर सत्यापन किया जाए ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।