फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Engines of vehicles are overheating in extreme heat, there is a risk of fire.

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में वाहनों के इंजन हो रहे ओवरहीट, आग लगने का खतरा

Fri, 14 Jun 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Engines of vehicles are overheating in extreme heat, there is a risk of fire.

विज्ञापन
बाइक 50 और चार पहिया वाहन 100 किलोमीटर चलाने पर आधे घंटे की दें रेस्ट
कार में एसी का प्रयोग करने से और गर्म हो रही गाड़ी

आग से वाहनों के जलने की सामने आ चुकी है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर कोई भी वाहन चला रहें हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। गर्मी में वाहन ओवरहीट हो रहे हैं, जिससे चलते-चलते उसमें आग लग जा रही है। आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं। आपके साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए मोटर मैकेनिक की बातों पर ध्यान दें। उनका कहना है कि सामान्य से अधिक तापमान हो गया है। ऐसे में वाहन हीट हो रहे हैं, चलते-चलते वाहन में आग लग जा रही है। इससे बचने के लिए एक बार में बाइक अधिकतम 50 किलोमीटर और चार पहिया वाहन 100 किलोमीटर ही चलाएं। इसके बाद कम से कम आधे घंटे का रेस्ट दें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हादसा हो सकता है।

तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आसमान से आग बरस रही है। धूप इंसान के साथ ही वाहनों के इंजन की सेहत बिगाड़ दे रही है। गर्मी के कारण चलते-चलते वाहनों में आग लग जा रहा है। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिले में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके पीछे का कारण सामान्य से अधिक तापमान का होना है। सड़क पर आग बरस रही है। लगातार चलने से वाहन के इंजन हीट हो रहे हैं। जिससे आग की घटनाएं हो रही हैं। हादसों से बचने के लिए वाहन को रेस्ट देकर चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


---

एक नजर घटनाओं पर

बांसी कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले चलते-चलते बाइक में आग लग गई। पीछे से आग लगता देखकर चालक ने कूदकर जान बचा ली। बाइक धूं-धूं करके जल गई। युवक ने बताया कि वह चार घंटे से लगातार बाइक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आग का गोला बन गया कबाड़ लदा ट्रक

बुधवार को बर्डपुर से चिल्हिया की तरफ जाने वाले ट्रक पर कबाड़ लदा था। ट्रक अभी ग्राम महजिदिया के पास पहुंचा था कि पीछे से आग लग गई। ट्रक में आग लगने से अफरातफरी मच गई।

---

तापमान मेें तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐेसे में वाहन खड़े होने से पर भी गर्म हो जा रहे हैं। ऐसे में अगर चार पहिया और बड़े वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो एक बार में अधिकतम 100 किलोमीटर ही चलाएं। इसके बाद कम से कम आधे घंटे के लिए गाड़ी रोक दें। प्रयास रहे कि इंजन पर ठंडा पानी मार दें। इसके अलावा तेल आधी टंकी से कम रखें। गाड़ी में किसी भी प्रकार का स्प्रे बिल्कुल न रखें, क्योंकि आग लगने पर यह तेजी से चलता है।


- धर्मेंद्र, कार मैकेनिक

---

बाइक अधिकतम 50 किलोमीटर चलाने के बाद उसे कहीं छाए में रोक दें। कम से कम 25 से 40 मिनट तक आराम दें। इसके बाद यात्रा शुरू करें। साथ ही बाइक में रिजर्व से थोड़ा अधिक पेट्रोल रखें। फुल टंकी न रखें। तापमान में वृद्धि के कारण वाहन में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। सावधानी बेहद आवश्यक है।
- अतहर, बाइक मैकेनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed