फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encroachment in Khunuwa town, it takes hours to travel for minutes

खुनुवा कस्बे में अतिक्रमण, मिनटों का सफर तय करने में लगते हैं घंटों

Sat, 25 Dec 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Khunuwa town, it takes hours to travel for minutes
खुनुवा कस्बे में अतिक्रमण, मिनटों का सफर तय करने में लगते हैं घंटों
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा कस्बा की सड़क की दोनों पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खुनुवां कस्बा में सड़क की दोनों तरफ ठेले, गुमटी और अन्य दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इससे नेपाल जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है। खुनुवा बाजार में सड़कें चौड़ी हैं, पर दुकानें खुलते ही उनकी पटरियों पर सामान फैला दिया जाता है।
विज्ञापन

उससे सड़क संकरी हो जाती है। कस्बा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा होते हुए नेपाल सीमा तक जाने वाले मार्ग से गुजरने से लोग अब कतराने लगे हैं। इस मार्ग पर दिन भर जाम लगता है। मुड़िला निवासी अशोक मिश्रा का कहना है कि खुनुवा में अतिक्रमण के कारण नेपाल से शोहरतगढ़ जाने में खुनुवा बाजार में ही एक घंटा से अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगहवा निवासी मधुर श्याम गिरि का कहना है खुनुवा में सड़क की पटरी पर अतिक्रमण से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। बाल गोविंद पटेल, प्रभु दयाल एवं श्याम सुंदर मिश्रा ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। एसडीएम शोहरतगढ़ संतकुमार ने बताया कि खुनुवा कस्बा में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से बात करके हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed