फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encompass teachers, slogans

शिक्षकों ने दिया धरना, नारे लगाए

Thu, 26 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Encompass teachers, slogans
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते प्रथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छुट्टियों में स्कूल खोलकर मिड-डे-मील बनवाने के शासनादेश पर शिक्षकों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले लामबंद शिक्षकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शासन से एमडीएम बनाने का फैसला वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार शीघ्र यह आदेश वापस ले, शिक्षक किसी भी हाल में छुट्टियों में एमडीएम नहीं बनवाएंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि ग्रीष्मावकाश में मिड-डे-मील का संचालन करना शिक्षकों के अधिकारों का हनन है। बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी पत्र में कहीं भी शिक्षकों के सहयोग की बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन

एमडीएम बनवाने का दायित्व ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंधन समितियों का है। इसमें बेवजह शिक्षकों को घसीटा जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के गठन के समय से ही ग्रीष्मावकाश की छुट्टी घोषित है। शैक्षणिक कैलेंडर जारी करते समय भी इनका उल्लेख था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अचानक से स्कूल खोलकर मिड-डे-मील बनवाने का फरमान निंदनीय है। शिक्षक इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि शासनादेश जारी होने से पहले भी शिक्षक संघ ने उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी बात स्पष्ट कर दी थी।
बावजूद मनमाने ढंग से आदेश जारी कर शिक्षकों पर भार थोपा जा रहा है। शिक्षक किसी भी हाल में एमडीएम नहीं बनवाएंगे। अगर विभाग इसके बदले किसी शिक्षक का उत्पीड़न करता है तो शिक्षक संघ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

धरने के बाद शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरने में अनिल तिवारी, उदयभान मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रुपेश सिंह, लालजी यादव, शैलेंद्र मिश्रा, अरुण सिंह, शिवाकांत दुबे, दिनेश सिंह, सुरेंद्र, अखिलेश पाल, हरिशंकर सिंह, शिवपाल सिंह, सुभाष जायसवाल, सुधाकर मिश्रा, रामशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed