फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Employment guarantee to the youth giving short term courses

Siddharthnagar News: शॉर्ट टर्म कोर्स दे रहे युवाओं को रोजगार की गारंटी

Tue, 11 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Employment guarantee to the youth giving short term courses
सिद्धार्थनगर। तकनीकी शिक्षा के जमाने में युवा रोजगार के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते हैं। कौशल विकास मिशन के तहत केंद्र सरकार की तरफ से संचालित शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं को आकर्षित कर रहें हैं। 12वीं उत्तीर्ण कर विद्यार्थी इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार आधुनिक जरूरतों के हिसाब से तमाम शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकतम तीन माह का होता हैं। इनमें निशुल्क प्रशिक्षण के बाद युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी दी जाती है। कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक संतोष मिश्रा बताते है कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्टि्रशियन आदि ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी कंपनियों में उन्हें शुरुआती दौर में 12 से 18 हजार रुपये तक मानदेय आसानी से मिल जाता है। बताते हैं कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गुजरात व बेंगलुरु में प्रशिक्षुओं की मांग अधिक है। प्रशिक्षण शुरू होते ही कंपनियां संस्थान से संपर्क बनाने लगती है। संस्थान 2020 से अब तक करीब चार हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed