फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electrification work fast, electric train will run soon

विद्युतीकरण कार्य तेज, जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Electrification work fast, electric train will run soon
विद्युतीकरण कार्य तेज, जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड का हो रहा विद्युतीकरण
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। रेलवे के गोरखपुर, गोंडा वाया आनंदनगर, सिद्धार्थनगर के बीच चल रहे रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के काम में तेजी आ गई है। गोरखपुर स्टेशन से सिद्धार्थनगर होते हुए गोंडा तक करीब 153 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने वाला है। माना जा रहा है कि बिजली से ट्रैन चलेगी तो सफर आसान हो जाएगा।

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड का विद्युतीकरण हो रहा है। विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा सभी रेलवे क्रासिंग पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए लोहे के बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं। बड़ी लाइन में परिवर्तित होने के बाद डीजल इंजन के सहारे ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई से आने जाने वाली ट्रेनों का इंजन गोंडा में बदलना पड़ता है। इससे ट्रेनें अकसर देर हो जाती थी। डीजल इंजन से ट्रेन 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ही चल पाती है, जबकि इलेक्ट्रिक इंजन से चलने पर स्पीड बढ़ जाएगी। इससे यात्रा में समय की बचत होगी। सीआरएस निरीक्षण में रेल लाइन की गुणवत्ता के साथ-साथ स्पीड ट्रायल, सिग्नल सिस्टम आदि की गहन जांच की जाएगी। निरीक्षण सफल रहा तो इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed