फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity system will improve soon in Shohratgarh

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में जल्द सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Mon, 23 Jan 2023 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve soon in Shohratgarh
अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर बिजली की समस्याएं बताते हुए विधायक विनय वर्मा। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शोहरतगढ़ में जल्द सुधरेगी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में विद्युत संबंधित समस्याओं का निस्तारण जल्द होगा। विधायक विनय वर्मा के पत्र पर ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया है।
विधायक विनय वर्मा ने नौ जनवरी को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता से मिलकर उन्हें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों व कार्यों की जानकारी दी थी। जर्जर उपकेंद्रों के निर्माण व उच्चीकरण की जानकारी दिए जाने के संबंध में पत्र दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपर मुख्य सचिव से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने व पुराने और जर्जर विद्युत तारों को बदलने की भी मांग की थी।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने पत्र में नवनिर्मित सब स्टेशन का टेंडर लेने वाले जिम्मेदार द्वारा पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य में कोई भी काम न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। विधायक विनय वर्मा के पत्र पर ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र में लिखित समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया है। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि वह क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर संघर्ष के अलावा शासन स्तर पर भी मेहनत कर रहे हैं। शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र में इसके परिणाम दिखाई भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed