{"_id":"69fe49eed9ff0143af084fa7","slug":"electricity-system-not-improved-nights-spent-in-darkness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157810-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, अंधेरे में कट रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, अंधेरे में कट रही रात
Sat, 09 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों आई आंधी में बेपटरी हो गई थी बिजली व्यवस्था
इटवा तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में अब भी नहीं बहाल हो पाई बिजली आपूर्ति, परेशान हैं लोग
इटवा। स्थानीय क्षेत्र में तेज आंधी से प्रभावित गांवों में चार दिन बीत जाने के बावजूद लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से जहां अंधेरे में रात कट रही है। वहीं, मोबाइल चार्ज होने के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इससे और मुसीबत बढ़ गई है। सुबह से शाम तक लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय क्षेत्र में इटवा तहसील, इटवा ग्रामीण, बेलवा, कठौतिया, खुनियांव और बैदौला स्थित बिजली उपकेंद्रों से गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन, सोमवार को दोपहर में आई तेज आंधी से अधिकांश गांवों में खंभे गिरने, तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लगभग पांच सौ गांव अंधेरे में डूब गए। इन क्षेत्रों के तहसील मुख्यालय सहित अन्य गांवों की बिजली बुधवार को बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बैदौला, खुनियांव और बेलवा बिजली उपकेंद्रों से जुड़े लोहटा, गिरधरपुर, इटवा वन, लटेरा, कुनगाई, धौरहरा, मिश्रौलिया, कनिकपुर सहित सौ से अधिक गांव शुक्रवार शाम तक बिजली से वंचित रहे, जिसके चलते इस क्षेत्र के लोगों को पानी की किल्लत झेलने के अलावा अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
धरौहरा के मुकेश, अजय, अंबरीश आदि ने बताया कि बिजली न आने से बहुत समस्या हो रही है। तीन दिन से हम लोग परेशान हैं, क्षेत्र की बड़ी आबादी बिजली न होने से परेशान हैं। वहीं, विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो क्षेत्र के इन गांवों में टूटे खंभों की जगह नए खंभों की आपूर्ति न होने के चलते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।