{"_id":"671156046fbb119575078f00","slug":"electricity-supply-is-being-done-with-the-help-of-bent-wire-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125825-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झुके तार के सहारे हो रही बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झुके तार के सहारे हो रही बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन
धेंसा। नगरा पाॅवर हाउस तहत आने वाले महादेवा नानकार नहर के पास बने सुखनंदन गिरि के घर के ऊपर 11 हजार बोल्टेज बिजली सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सुखनंदन गिरि ने कहा कि हमारे घर के ऊपर से ही 11 हजार बोल्टेज सप्लाई का तार जा रहा है।
पिछले वर्ष एक बार तेज हवा चलने के कारण तार गिर गया था। उस समय सप्लाई नहीं था, इसी से कोई दुर्घटना नहीं हुई। आशुतोष मिश्र के घर के सामने पोल झुका हुआ है। पूरे गांव का तार जर्जर हो गया है। ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, लालमन, मोहर लाल यादव ने विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। नगरा के जेई सुभाष गुप्ता ने कहा कि अब जानकारी हुई है संबंधित लाइन मैन से कह कर ढ़ीला तार सही कर दिया जाएगा। संवाद