फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity failure of 150 villages due to rain and floods

बारिश और बाढ़ से 150 गांवों की बिजली गुल

Thu, 26 Aug 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of 150 villages due to rain and floods
बारिश और बाढ़ से 150 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बांसी। बांसी क्षेत्र के बाढ़ से घिरे 22 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इन गांवों तक जाने वाले बिजली तार के बाढ़ के पानी से छूने के कारण आपूर्ति ठप कर दी गई है। बारिश और बाढ़ से वर्तमान में जिले के 150 गांवों की बिजली गुल है।
महरवा जोत फीडर से इटवा रोड पर गोल्हौरा तक तथा बांसी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में बिजली आपूर्ति होती है। जिगनिहवा चौराहे से पश्चिम दक्षिण 22 गांव को बिजली आपूर्ति के लिए एचटी तार भगनहिया ताल से होकर गुजरा है। बारिश और बाढ़ के पानी से देर रात में ताल का जलस्तर बहुत बढ़ गया तथा तार उसमें डूब गया। ऐसे में क्षेत्र के गोठवा घाट, हड़हा, मऊ, गदूरहिया, धुसिया, मंझारी, पिपरा, सिंघोरिया, मेचुका, तेलौरा, बनौली, डड़वा घाट, जाल्हेखोर, सिंघीया, भैसठ, बिमौवा खुर्द, बिमौवा बुजुर्ग, कोल्हुई, कोल्हुवा सहित 22 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन

महरवाजोत फीडर के अवर अभियंता परविंद चौधरी ने बताया कि ताल में तार तक पानी पहुंचने से आपूर्ति रोक दी गई है। ताल का जलस्तर घटने पर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं बारिश के दौरान जोगिया और बढ़नी क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट तार पर पेड़ गिर जाने से 70 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से जिले के लोटन, शोहरतगढ़, बर्डपुर आदि स्थानों पर 10 पोल और चार बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश और बाढ़ से बाधित हुई बिजली आपूर्ति को संचालित करने के लिए मरम्मत चल रही है, जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed