{"_id":"67d2fa181fbf44c25b0ff4cc","slug":"electricity-consumers-will-be-in-luck-on-holi-they-will-get-24-hour-power-supply-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134022-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होली पर विद्युत उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले, मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होली पर विद्युत उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले, मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति
विज्ञापन
-डुमरियागंज डिवीजन के 1.35 लाख उपभोक्ताओं को निरंतर विद्युत आपूर्ति के लिए उच्च अधिकारियों ने जारी किया फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए होली दोहरी खुशियों की सौगात लेकर आई है। उन्हें दो दिन निरंतर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। जो बुधवार की रात से अमल में भी आ गया है। इसके तहत लोकल फाल्ट न होने की स्थिति में क्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर 24 घंटे आपूर्ति की जाती रहेगी।
यह फरमान 14 मार्च तक प्रभावी रहेगा, लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती से राहत मिलेगी और लोग त्योहार की खुशियों का जश्न रोशनी की चकाचौंध में मनाएंगे। डुमरियागंज सहित सहित जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का फरमान मंगलवार 10 मार्च को ही जारी कर दिया था। इसके तहत बृहस्पतिवार की रात से क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश अमल में आ गया है। जो 14 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
इस संबंध में डुमरियागज डिवीजन के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि होली पर जारी स्पेशल शेड्यूल के तहत दो दिन कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जाएगी।जिसकी सभी तैयारी पहले ही कर ली गई है।