फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric workers protested

बिना जांच के किसी कर्मचारी को न हटाया जाए

Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
बिना जांच के किसी कर्मचारी को न हटाया जाए
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में विद्युत संविदा कर्मियों ने पॉवर हाउस पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले विद्युत संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत पॉवर हाउस पर बृहस्पतिवर को धरना किया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

अध्यक्ष व्यास जी चतुर्वेदी विभागीय अफसर मनमाने तरीके से किसी भी कर्मचारी को हटा देते हैं। उसके स्थान पर दूसरा कर्मचारी रख लेते हैं। कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका मानदेय बढ़ाया जाए। संगठन के लोगों को बिना सूचना दिए किसी भी कर्मचारी को न हटाया जाए, जबतक वह जांच में दोषी न पाया जाए। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी को विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचयपत्र दिया जाए। प्रत्येक कर्मचारी के पीएफ की पूरी जानकारी केवाईसी सही ढंग से कराई जाए। प्रत्येक बिजली घरों पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए। कर्मचारियों को वर्दी दी जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान गोपाल मिश्र, राधेश्याम पांडेय, मनोज त्रिपाठी, मो. लतीफ अगनूराम, मो. इसहाक, अरविंद, वीरेंद्र, निखार अहमद, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed