{"_id":"6560e1b77e46f8450c0044d9","slug":"electric-workers-protested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-8753-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजलीकर्मियों ने लेबर अनुबंध पर कार्य कराने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजलीकर्मियों ने लेबर अनुबंध पर कार्य कराने का जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-:
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को बिजलीकर्मियों ने विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली निगम के रिक्त पदों के सापेक्ष लेबर अनुबंध कर लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालक व कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर मांगों के समाधान की मांग की।
उत्तर प्रदेश पाॅवर कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में व्यास चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष नियमित कर्मचारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कार्य के अनुसार अनुबंध करने और वेतन भुगतान में भेदभाव नहीं करने की मांग की। साथ ही कर्मचारी को 60 वर्ष तक कार्य करने और 55 वर्ष उम्र का हवाला देकर हटाए नहीं जाने संबंधी मांग की है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद इशहाक, संतोष चौधरी, अरविंद कुमार शुक्ल, हरिशंकर चौधरी, संजय श्रीवास्तव, निसार अहमद, बाबूलाल, धर्मेंद्र, दुर्गेश, चंदू व आकाश आदि मौजूद थे।