{"_id":"67af7bc4627ea22fda0383d8","slug":"electric-wires-passing-over-168-schools-will-be-removed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-132368-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हटाए जाएंगे 168 विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हटाए जाएंगे 168 विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार
विज्ञापन
विकास खण्ड नौगढ़ के केसरा प्राथमिक विद्यालय के अंदर लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के 168 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को स्थानांतरित किया जाएगा। नवीन जिला विद्युत विकास निधि से 1.89 करोड़ रुपये से यह कार्य होगा।
इससे 20 वर्ष से इन विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों की शिफ्टिंग से दो सौ गांवों के 40 हजार बच्चों पर मंडरा रहा खतरा टल जाएगा। हालांकि जिले के परिषदीय स्कूलों में अभी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन जर्जर तार गिरने व चपेट में आने से पांच से अधिक लोगों व कई पशुओं की मौत हो चुकी है।
जिले के नौगढ़, शोहरतगढ़, डुमरियागंज समेत विभिन्न ब्लॉकों में स्थित 168 परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के गेट, परिसर के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इससे इन विद्यालयों के बच्चों के आने-जाने, प्रार्थना सभा व परिसर में खेलने के दौरान हर समय खतरा मंडराता है।
विज्ञापन
उसका ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुटवा बनगवा, नौगढ़ ब्लॉक के महदेवा नानकार व परसोहिया आदि विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से अध्यापक, बच्चे व अभिभावकों की सांस अटकी रहती हैं।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. के निर्देश पर विद्युत निगम ने इन विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाकर स्थानांतरित करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर 59 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज में 56 विद्यालय व विद्युत वितरण खंड बांसी के 53 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार व पोल शिफ्ट होने हैं।
इसके लिए विद्युत निगम ने 1.89 करोड़ 56 हजार 489 रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्य को कराने के लिए विद्युत निगम कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इन विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार हटाए जाएंगे।
तार टूटकर गिरने से जिले के कई स्थानों पर हो चुके हैं हादसे : जिले में बिजली का तार टूटकर गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। सिद्धार्थ तिराहे पर जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है। वहीं बांसी कस्बे में माघ मेला मैदान के पास बांध पर लटक रहे बिजली तार की चपेट में आने से एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई थी।
इसी तरह डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़ आदि थाना क्षेत्रों में बिजली तार की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई है।