{"_id":"613101908ebc3eb7806b47e6","slug":"electric-problem-siddharthnagar-news-gkp4077097197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से इटवा कस्बे में बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से इटवा कस्बे में बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन

- बारिश के बाद से कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे में बिजली व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर तार टूट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली ठप होने से परेशान लोग रात जागकर बिताने को विवश हैं। इससे कस्बे के लोगों में आक्रोश है।
जर्जर तारों के चलते कस्बे में सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तार टूटकर गिरने व तारों के जलने की घटना आम हो गई है। कई स्थानों पर तार जलने, टूटने की घटनाओं से पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। सबसे अधिक दिक्कत सघन बस्ती में रह रहे लोगों को हो रही है। इन्हें सड़कों पर घूम घूमकर रात बितानी पड़ी है।
बृहस्पतिवार सुबह से विद्युतकर्मी आपूर्ति बहाल करने मे लगे रहे मगर उन्हें शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। कस्बा निवासी रिजवान अहमद सिद्दीकी, राहुल, निहाल,आदित्य सोनी, वजहुल कमर, मनोज कुमार, सुनील कुमार, भोला प्रसाद आदि ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कौशल किशोर का कहना है कि विद्युत कर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे हुए हैं। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।