फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric problem

तार टूटने से इटवा कस्बे में बिजली गुल, लोग परेशान

Thu, 02 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
electric problem
तार टूटने से इटवा कस्बे में बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन

- बारिश के बाद से कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे में बिजली व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर तार टूट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली ठप होने से परेशान लोग रात जागकर बिताने को विवश हैं। इससे कस्बे के लोगों में आक्रोश है।
जर्जर तारों के चलते कस्बे में सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तार टूटकर गिरने व तारों के जलने की घटना आम हो गई है। कई स्थानों पर तार जलने, टूटने की घटनाओं से पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। सबसे अधिक दिक्कत सघन बस्ती में रह रहे लोगों को हो रही है। इन्हें सड़कों पर घूम घूमकर रात बितानी पड़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से विद्युतकर्मी आपूर्ति बहाल करने मे लगे रहे मगर उन्हें शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। कस्बा निवासी रिजवान अहमद सिद्दीकी, राहुल, निहाल,आदित्य सोनी, वजहुल कमर, मनोज कुमार, सुनील कुमार, भोला प्रसाद आदि ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कौशल किशोर का कहना है कि विद्युत कर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे हुए हैं। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed