फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elections in Nepal, increased vigil on the border

नेपाल में चुनाव, सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Mon, 09 May 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Elections in Nepal, increased vigil on the border
नेपाल में चुनाव, सीमा पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नेपाल के सात प्रदेशों के 77 जिलों में 13 मई को मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है। निकाय चुनाव के दृष्टिगत सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव के तहत मतदान होना है। इसमें मेयर सहित उप मेयर व वार्ड अध्यक्ष के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो, उसके लिए नेपाल गृहमंत्रालय हर प्रयास कर रहा है। गृहमंत्रालय के प्रवक्ता फणिचंद्र मणि पोखरेल ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मधेश प्रदेशों में निगरानी के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश में भौगोलिक कठिनाइयों के कारण कहीं-कहीं मतपत्र व मतपेटिका पैदल ले जाने की भी नौबत आती है, जिस वजह से इन क्षेत्रों में खास सुरक्षा का प्रबंध रहेगा। पोखरेल ने कहा कि नेपाल के अन्य तराई जिले, जो भारत की सीमा से सटे हैं, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णाली प्रदेश में माओवादी व विप्लव गुट के प्रभाव को देखते हुए यहां सेना भी लगाई जाएगी, जिससे शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। गृह मंत्रालय के मुताबिक, मधेश प्रदेश, लुंबिनी, सुदूर पश्चिम व प्रदेश नंबर एक जो भारतीय सीमा से सटे हैं, वहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना की तैनाती की जाएगी।

इतने बनाए गए मतदान स्थल
स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से पूरे नेपाल में 10 हजार 756 मतदान स्थल व 21 हजार 955 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतदान केंद्रों को तीन भागों में बांटा गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दो हजार 945 मतदान स्थल को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। चार हजार 420 मतदान स्थल संवेदनशील और तीन हजार 319 मतदान स्थल सामान्य बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed