फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   election vidhan-sabha in Siddharthnagar

विधानसभा चुनाव : तैयारी पूरी, नामांकन कल से

Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
election vidhan-sabha in Siddharthnagar
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग करते मजदूर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विधानसभा चुनाव : तैयारी पूरी, नामांकन कल से
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के लिए सुरक्षा की पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। छठे चरण में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।
सकुशल नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया है। कोविड को देखते हुए नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग ही कक्ष तक जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले में निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी से लागू कर दी जाएगी। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्चा दाखिला कलेक्ट्रेट भवन स्थित कक्ष संख्या पांच में होगा। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लिए कक्ष संख्या चार में नामांकन होगा। बांसी विधानसभा क्षेत्र के लिए कक्ष संख्या सात में पर्चा दाखिल होगा। इटवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कक्ष संख्या आठ और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए कक्ष संख्या छह में पर्चे दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed