फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Election symbols allotted to the candidates, there has been an increase in the campaign

प्रत्याशियों को चुनावचिह्न आवंटित, प्रचार में आई तेजी

Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Election symbols allotted to the candidates, there has been an increase in the campaign
प्रत्याशियों को चुनावचिह्न आवंटित, प्रचार में आई तेजी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में बुधवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही जिले में प्रचार अभियान में तेजी आ गई। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 56 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न के साथ क्षेत्र मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। वे मतदाताओं से चुनाव चिह्न का बटन दबाने के लिए अपील कर रहे हैं।
जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 64 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शोहरतगढ़ से सर्वाधिक 19 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच में सात के पर्चे खारिज होने से अब यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। बांसी से भी 12 प्रत्याशी और डुमरियागंज से सर्वाधिक 13 प्रत्याशी, चुनाव मैदान में हैं। वहीं, इटवा में नौ और कपिलवस्तु सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों व निर्दल प्रत्याशी, आवंटित चुनाव चिह्न के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क तेज कर दिया है। प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न संबंधी प्रचार सामग्री भी तैयार करानी शुरू कर दी है। अब क्षेत्र में चुनाव चिह्न के साथ प्रचार वाहनों से भ्रमण कर लोग घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को सहेजने में लग गए हैं।
विज्ञापन

फूलगोभी और डबल रोटी भी है चुनाव चिह्न
चुनाव चिह्न में हाथ का पंजा, कमल का फूल, साइकिल, हाथी के अलावा केतली, तीर, ड्रील मशीन, पतंग, बाल्टी, कैमरा भी शामिल है। वहीं, तीर-कमान, फूलगोभी, डबल रोटी, छड़ी, सीटी, कप प्लेट, झाड़ू, कैंची, सेब, गैस सिलेंडर भी चुनाव चिह्न है। इसके साथ ही आलमारी, हेलीकाप्टर, ऑटो-रिक्शा, बल्ला, कांच का गिलास, चारपाई व हाथ गाड़ी भी चुनाव चिह्न में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की बैठक आज
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे बैठक होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में प्रत्याशियों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को शामिल होना है। बैठक में निर्वाचन व्यय, लेखा नियमों, साक्ष्य संकलन एवं व्यय पंजिका संबंधी जानकारी दी जाएगी। व्यय अनुवीक्षण सेल के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इससे प्रत्याशियों को निर्वाचन लेखा संबंधी विवरण प्रस्तुत करने में कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed