फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Election sweetness increased more on this Diwali

इस बार की दीपावली पर ज्यादा बढ़ गई चुनावी मिठास

Sat, 06 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Election sweetness increased more on this Diwali
इस बार की दीपावली पर ज्यादा बढ़ गई चुनावी मिठास
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दीपावली के उपहार में कई लोगों के घरों में मिठाइयों के डिब्बे पहुंचे। डिब्बे पर दुकान के नाम की बजाए नेताओं के नाम या तस्वीर थी। इसे देखकर कुछ लोग चौंके, मगर थोड़ी ही देर में समझ में आ गया इस बार दीपावली में चुनावी मिठास भी है।
दीपावली में उपहार में मिठाई बांटकर बधाई देने वाले जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक रही। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, अपना दल एस के नेता लोगों से मिलकर बधाई देने में ज्यादा सक्रिय रहे। इटवा विधानसभा क्षेत्र में दीपावली की पूर्व संध्या पर मिठाई लेकर जाने वाले लोगों के हाथ में जो थैले थे, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर थी। भाजपा से जुड़े हुए लोग संपर्क में सक्रिय रहे। वहीं सपा के नेताओं ने अधिक लोगों तक अपनी मिठाई पहुंचाने की कोशिश की। बांसी विधानसभा क्षेत्र में सपा की महिला नेत्री ने भी पूरी सक्रियता से मिठाई बांटी।
विज्ञापन

मिठाई के डिब्बे पर नेत्री के स्टीकर चस्पा थे। इसी क्षेत्र के कांग्रेसी नेता ने भी मिठाई के डिब्बे पर अपने नाम का स्टीकर चस्पा कर अपने लोगों में मिठास बढ़ाने की कोशिश की। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सपा के चुनावी दावेदारों ने मिठाइयों के माध्यम से मतदाताओं में मिठास बढ़ाने की कोशिश की। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपना दल एस और कांग्रेस से चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में जुटे दो नेताओं ने खूब मिठाइयां बांटीं। इसी प्रकार सदर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का टिकट चाहने वाले एक नेता ने अपने शुभचिंतकों में मिठाई बांटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस बात की चर्चा कि रही इस दीपावली में चुनाव वाली मिठाइयां भी हैं। जनप्रतिनिधि अपने शुभचिंतकों को खुश करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed