फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   election news item

Siddharthnagar News: एक निर्दलीय का पर्चा खारिज, 188 अध्यक्ष प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 26 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
election news item
नौगढ़ तहसील में दाखिल पर्चा की जांच करते चुनाव कर्मी। संवाद

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील परिसर नौगढ़ में नगर पालिका सिद्धार्थनगर में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में निर्दल प्रत्याशी दुर्गेश का पर्चा खारिज हो गया है। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि निर्दल प्रत्याशी दुर्गेश के नामांकन पत्र में अपूर्ण अभिलेख के कारण पर्चा खारिज हो गया है। इससे अब नगर पालिका सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष पद के 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे है। इसके अलावा अन्य जगह कोई पर्चा खारिज नहीं होने से सभी 11 निकायों में अध्यक्ष पद के 188 प्रत्याशी मैदान में है, अब 27 अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ होगी।
--------
नगर पालिका सिद्धार्थनगर : पति-पत्नी के तीन जोड़े चुनाव मैदान में
पर्चा जांच के बाद नगर पालिका सिद्धार्थनगर से 18 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इनमें तीन जोड़े पति पत्नी भी नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में हैं। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल और उनकी पत्नी गीता देवी ने निर्दल, सपा प्रत्याशी रामसेवक लोधी और उनकी पत्नी रीना और निर्दल प्रत्याशी कृष्ण प्रताप उर्फ राजू सिंह और उनकी पत्नी संजू सिंह ने भी नामांकन पत्र वैध है। इसके अलावा भाजपा से गोविंद माधव यादव, आम आदमी पार्टी से निर्मला, बसपा से राकेश दत्त त्रिपाठी, कांग्रेस से हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कन्हैया लाल वर्मा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से गुलाम नवी आजाद चुनाव मैदान में है। इनके अलावा निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पूर्व अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, मणिकांत शुक्ल, उमाशंकर कसौधन, कृष्णनाथ, जफर, शैलेष कुमार वर्मा भी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

-------------------
कपिलवस्तु में 12 प्रत्याशी मैदान में
नगर पंचायत कपिलवस्तु (बर्डपुर) में पहली बार हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के 15 नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इनमें तीन प्रत्याशियों के दो-दो पर्चे शामिल है। इस तरह चुनाव मैदान में सिर्फ 12 प्रत्याशियों के बीच जीत हार का संघर्ष होगा। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए दाखिल सपा से आरती, कांग्रेस से चंद्रावती, भाजपा से प्रमिला देवी, बसपा से शकुंतला व भरतीय समाज पार्टी से सुभावती के नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इसके अलावा निर्दलीय इंद्रावती, तारादेवी, दुर्गावती, पाती, पुष्पा, मनोरमा, लक्ष्मी के भी नामांकन पत्र वैध मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बांसी में पांच व उसका में आठ के बीच होगा घमासान
जांच में नगर पालिका बांसी से अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से चमन आरा राईनी, बसपा से ज्योति साहू, कांग्रेस से नीलम, भाजपा से पूनम जायसवाल व निर्दल प्रत्याशी सरिता देवी के नामांकन पत्र वैध मिले है। नगर पंचायत उसका बाजार में जांच के बाद अध्यक्ष पद के आठ नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इसमें सपा प्रत्याशी पुनीता यादव, आजाद समाज पार्टी से प्रभावती, भाजपा से मंजू जायसवाल, बसपा से माया गुप्ता व कांग्रेस से शायरा खातून के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इनके अलावा निर्दलीय पूजा, शमशा खातून व शशिमाला यादव के नामांकन पत्र भी वैध पाए गए है।
-------------
शोहरतगढ़ में 14 और बढ़नी में 13 प्रत्याशी मैदान में
जांच में नगर पंचायत शोहरतगढ़ से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी बबिता कसौधन, सपा के गोपाल प्रसाद फौजी, कांग्रेस के अकबाल अहमद, बसपा के मनोज मित्तल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के इजहार हुसैन के नामांकन पत्र वैध पाए गए है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रितु सिंह, उमा देवी, कलावती, प्रिया त्रिपाठी, शांति नारायण त्रिपाठी, श्यामसुंदर चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, शाहरुख खान, शशि मिश्रा के नामांकन पत्र वैध मिले है। नगर पंचायत बढ़नी में भाजपा प्रत्याशी विनीत कमला पूरी, सपा के राम नरेश उपाध्याय, निर्दल निर्वतमान अध्यक्ष निसार अहमद बागी के पर्चे वैध मिले है। इसके अलावा निर्दल अबरार अहमद, हदीशुनिशा, नीलम उपाध्याय, नवीन कुमार, चंद्रवती, विजय, गीता देवी, सुनील गुप्ता, बिंदू सिंह, पवन कुमार के नामांकन पत्र वैध पाए गए है।
---------------
इटवा और बिस्कोहर में यह रहेंगे चुनाव मैदान में
जांच में नगर पंचायत इटवा से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास जायसवाल, बसपा से दुर्गा प्रसाद जायसवाल, सपा से ऐश्वर्या पांडेय, कांग्रेस पार्टी से डॉ. नादिर सलाम व आजाद समाज पार्टी से पंचम के पर्चे वैध मिले है। इनके अलावा निर्दलीय सुनीता जायसवाल, राम सिंह मनई, आशुतोष, विजय लक्ष्मी पांडेय, अनिल कुमार जायसवाल, माया, ज्ञानमती, सीताराम उपाध्याय के पर्चे वैध पाये गए है। नगर पंचायत विस्कोहर में राशिद अजीज शाह कांग्रेस पार्टी, अजय कुमार गुप्ता भाजपा, सुरेश कुमार पांडेय सपा, विनोद कुमार यादव बसपा, सलीम राईनी आजाद समाज पार्टी के पर्चे वैध मिले। साथ ही निर्दलीय हनुमत निवास पाठक, संजय सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, जुबेर अहमद, सुधीर कुमार सिंह, अमरेश सिंह, राम करन, श्वेता सिंह, रेनू, ननकऊ, लीलावती चौधरी, बद्री विशाल चौधरी, नाजरा, पंथ जायसवाल, राजेश्वर सिंह, राम दुलारे व सुधीर कुमार तिवारी के पर्चे वैध पाए गए।

------------------
भारतभारी से सर्वाधिक 22 प्रत्याशी मैदान में
जांच में भारतभारी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अजीजुल्लाह बसपा, चंद्र प्रकाश वर्मा भाजपा, अखलाक अहमद कांग्रेस पार्टी, ऋषिकेश आजाद समाज पार्टी, मोहम्मद हारून पीस पार्टी तथा आम आदमी पार्टी से जलाल अहमद एडवोकेट के पर्चे वैध मिले है। साथ ही निर्दल विजय कुमार अग्रहरी, अनीस अहमद, अशोक कुमार, रूवावाब अली, उमाताज, मुजाहिद, विजय कुमार, राम शंकर, तोवाब अली, कैलाश पति, सुख सागर, सुशीला देवी, साजिदा खातून के पर्चे वैध पाए गए। नगर पंचायत डुमरियागंज से अध्यक्ष पद के लिए कहकशां परवीन सपा, बीना देवी भाजपा, बसपा से शाजिया अतीक, मीना देवी कांग्रेस, सुनीता आप तथा निर्दल चंद्रावती, पिंकी गुप्ता, सुशीला, ललिता दुबे, सुमन के पर्चे वैध मिले है। नगर पंचायत बढ़नीचाफा में बसपा से अजय सिंह वर्मा, आप से अली मजहर, भाजपा से धर्मराज, कांग्रेस से बाबूलाल, सपा से लक्ष्मी देवी, आजाद समाज पार्टी से मानिक राम तथा निर्दल अजय राम, अमृता देवी, अमेरिका प्रसाद, अजीमुन्निसा, मोहम्मद इलियास, उर्मिला देवी, गजानंद, प्रभावती, लालमति, सफीउल्लाह और हीरालाल के पर्चे वैध मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed