फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elected village head of rebars Bsdilia

सरिया बसडिलिया की ग्राम प्रधान चुनी गईं

Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड की बसडिलिया ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर सरिया ने 402 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 808 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी वेदी को 406 मतों से ही हासिल हो पाए। चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही विजेता प्रत्याशी के समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन


फूल-मालाओं से लादकर जश्न मनाया। भनवापुर और लोटन ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी परिणाम गणना के बाद जारी किया गया।चुनाव अधिकारी भूपेश मणि त्रिपाठी की देख-रेख में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में प्रधान पद की प्रत्याशी सरिया को 808 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वेदी को 406 मत मिले।
विज्ञापन


मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने सरिया को ग्राम प्रधान पद का प्रमाण पत्र सौंपा। बता दें बसडिलिया गांव से प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था, जबकि गांव में इस वर्ग की आबादी नाममात्र की है। आरक्षण की विसंगतियों के कारण नवंबर माह में सिर्फ एक पर्चा भरा जा सका था, जिसे जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया था। दो दिन पहले गांव में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों के लिए ग्रामीणों ने मतदान किया। मंगलवार को इसकी मतगणना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed