फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elderly voters will be able to vote sitting at home

Siddharthnagar News: बुजुर्ग मतदाता घर बैठे ही कर सकेंगे मतदान

Sun, 10 Mar 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly voters will be able to vote sitting at home
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव के मतदान में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जहां निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। वहीं निर्वाचन आयोग ने इस बार के चुनाव में 85 वर्ष के ऊपर के मतदाताओं को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करने की सुविधा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इसके जरिए बुजुर्ग मतदाता जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो चुकी है उन्हें फार्म-12 डी भरकर आवेदन करके घर बैठे ही पोस्टल बैलट पेपर से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग के इस फैसले से बुजुर्ग हो चुके और मतदान केंद्र दूर होने के चलते मतदान प्रक्रिया में न शामिल ना हो पाने वाले मतदाताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। निर्वाचन आयोग के इस नए फरमान को अमल में लाने को लेकर डुमरियागंज तहसील प्रशासन इस सुविधा का प्रचार प्रसार करने में जुट गया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील में स्थापित निर्वाचन कार्यालय के लिपिक अभिषेक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए दिशा निर्देश (फरमान) के तहत तहसील क्षेत्र के समस्त 85 वर्ष की उम्र से ऊपर के वोटरों को पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसको लेकर शासनादेश भी जारी हो गया है। इसके तहत 85 वर्ष के ऊपर के मतदाताओं को फार्म-12 डी के जरिए आवेदन करना होगा और उसके बाद बुजुर्ग मतदाता इस बार लोकसभा चुनाव में घर बैठे ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि निर्वाचन आयोग के जारी दिशा निर्देश के तहत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 451 मतदान केंद्र, 333 मतदेय स्थल के बूथ लेवल ऑफिसर और सुपरवाइजर को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नई गाइडलाइन को बुजुर्ग मतदाताओं को बताने और उन्हें होम टू वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फार्म 12 डी भरवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।




घर-घर जाकर बुजुर्ग मतदाताओं को 12 डी फॉर्म उपलब्ध कराने में जुटे बीएलओ


डुमरियागंज। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जुटे बीएलओ और सुपरवाइजर 11 मार्च से डोर टू डोर जाकर 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को फॉर्म -12 डी उपलब्ध कराएंगे तथा भरा हुआ फॉर्म उनसे प्राप्त करेंगेl। इसके बाद वह लोकसभा चुनाव के मतदान में घर बैठे ही पोस्टल बैलेट पेपर के जरिए मतदान कर सकेंगे।





निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी लोड कर सकते हैं फॉर्म



डुमरियागंज। 85 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग मतदाता को निर्वाचन आयोग ने वेबसाइट से फार्म 12 डी अपलोड करने की सुविधा दी है। इसके तहत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट-www. eci gov. in के होम पेज, पर MENU के अंतर्गत candidate nomitnesn And other forms के लिंक पर उपलब्ध है। जहां से इसे अपलोड करके और फॉर्म भर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed