फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eighth Accused Arrested in Murder Case

Siddharthnagar News: हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eighth Accused Arrested in Murder Case
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में बरात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी अजहर हुसैन को बृहस्पतिवार को बांसी बेलौहा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (17) रामअवध की मौसी के लड़के सनोज निवासी हरैया कोतवाली बांसी की शादी में 22 मई को खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में बरात में गया था। जहां डीजे पर नचाने और गाना बजाने को लेकर विवाद में पिटाई कर दी। इस घटना में उसकी जान चली गई थी। इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके जांच की गई और जांच में आठ आरोपियों का नाम सामने आया। इसमें सात आरोपियों में अली हुसैन, अख्तर हुसैन, सहादत हुसैन, हमीदुल्लाह, लवकुश, आकाश कुमार और विवेक कुमार चौधरी उर्फ लालजी चौधरी जो इसी थाना क्षेत्र के दुबाई गांव के निवासी थे, उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। आठवें आरोपी अजहर हुसैन निवासी दुबाई थाना खेसरहा की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे बांसी बेलौहा मार्ग पर सोरवा माफी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


---
यह है घटनाक्रम

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (17) रामअवध की मौसी के लड़के सनोज निवासी हरैया कोतवाली बांसी की शादी में 22 मई को खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में बरात में गया था। आरोप था कि बरात के दौरान वहां पर डीजे बजाने को लेकर के कुछ लोगों से मारपीट हुई। इसमें उमेश राव को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे बंसी प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। परिवार के लोग वहां से इलाज के लिए लखनऊ लेकर निकल गए थे। जहां लेकर जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed