{"_id":"6480c6cf0c7feb6537091c8f","slug":"eight-stolen-bikes-recovered-three-vicious-arrested-siddharthnagar-news-c-7-1-197661-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी की आठ बाइकें बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी की आठ बाइकें बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार
Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना परिसर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेंवा मुस्तफा गांव पुलिया से तीन संदिग्ध को पकड़ा। उनके बताए हुए स्थान से चोरी की आठ बाइकें बरामद कीं। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ डुमरियागंज रायराम ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र में मौजूद हैं और बेंवा मुस्तफा के पास आने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान एक बाइक से आते हुए तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही से सात अन्य बाइक बरामद की गई जो चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद मोईद निवासी भारतभारी, आजम निवासी चौकनिया थाना डुमरियागंज व सुखराम निवासी अमारेडिहा थाना सोनहा बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करके बेचते हैं। पूछताछ करने के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।