{"_id":"66183c362eacd82b5603c3e4","slug":"eid-celebrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115719-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : एक साथ उठे लाखों हाथ... अमन के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : एक साथ उठे लाखों हाथ... अमन के लिए मांगी दुआ
Fri, 12 Apr 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
जिले के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ईद के मुबारक मौके पर जिले के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने अमन के लिए दुआ मांगी। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। शहर व कस्बों समेत गांवों में चहल पहल रही और लोगों ने ईद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
शहर के बेड़सर ईदगाह, आजाद नगर मस्जिद, बद्र स्कूल की मस्जिद, गोबरहवा, खजुरिया, पिठनी व पुरानी नौगढ़ में स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर की ईदगाह पर सुबह से ही एसडीएम कुणाल, सीओ सतीश चंद्र पांडेय, कोतवाल विंदेश्वरी मणि पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इसी तरह बेलौहा बाजार, पचमोहनी, मरवटिया बाजार, तिलौली, महोखवा, काजी रुधौली, परसपुर, बराव नानकार, असंगवा, सिसई, परसिया सहित ग्रामीण क्षेत्र की सभी ईदगाहों में ईद की नमाज अदा हुई। तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार ईद-उल-फितर पर्व पर बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। औदही कलां, मदरहिया, रेड़वरिया, महादेव बुजुर्ग, भुतहवा, अकरहरा, खजुरिया, पचऊध, रुमनदेई, हल्लौरा, पैकी, मोहनकोला, गनेशपुर, जोबकुण्डा, सिसवा, दुधवनिया, अकरहरा आदि गांवों में स्थित ईदगाहों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। इटवा और शोहरतगढ़ क्षेत्र में भी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदाकर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद पर्व मनाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आपसी गिले-शिकवे दूर करने का त्योहार है ईद
डुमरियागंज। क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में बृहस्पतिवार की सुबह सात से नौ बजे के बीच ईद उल फितर की विशेष नमाज अदा की गई। मौलाना ने कहा कि ईद का त्यौहार अल्लाह की तरफ से रमजान महीने का रोजा रखने के बाद यह खूबसूरत तोहफा है। हल्लौर स्थित ईदगाह, नगर स्थित ईदगाह मस्जिद पर, बैदौला, बसडीलिया, वासा, टिकरिया बयारा, बिथरिया, लटिया, कादीराबाद, बगाहवा, बेवा चौराहा, मिश्रौलिया, औसानपुर, जगजाऊंवा, टडवा, शिकाहरा आदि गांवों में लोगों ने सामूहिक तौर पर देश में अमन शांति और तरक्की सलामती की अल्लाह से दुआ मांगी। कस्बा व हल्लौर स्थित ईदगाह के बाहर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, सीओ अखिलेश वर्मा सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश राय मुस्तैद रहे
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
नेताओं ने दी ईद की बधाई
विधायक सैयदा खातून, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुहेल अहमद, सपा नेता अफसर रिजवी, भाजपा नेता कसीम रिजवी, प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ताकिब रिजवी आदि ने क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर त्यौहार की मुबारकबाद पेश किया और सेवई की दावत खाने खिलाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
-- -- -- -
एकता और भाईचारा के साथ मनाया ईद
उसका बाजार। नगर पंचायत के परती बाजार स्थित ईदगाह में लोग रोजेदारो व नमाजियों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हुए अमन चैन, लोगों की सलामती और भाई चारे के लिए दुआएं की। इस मौके पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मस्जिदों व ईदगाहों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- --
नेपाल में भी मनाया गया ईद
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मुस्लिम समुदाय ने बृहस्पतिवार को ईद पर्व धूमधाम से मनाया। तौलिहवा बस पार्क स्थित ईदगाह व आसपास के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर ईद मनाई गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। मुस्लिम नेता मुख्तार अहमद खान ने कहा कि ईद त्योहार के अवसर पर मुस्लिम समुदाय अपनी वार्षिक आय का 2.5 प्रतिशत और अपने परिवार में गर गहना के मूल्य में से जकात के रूप में आवंटित करता है और इसे गरीब शिक्षकों को दान करता है। जिले के चंद्रौटा, कृष्णानगर, पकड़ी, वररोहिया, सीमावर्ती यशोधरा गांव पालिका के बैदौली, सुठौली, सिहोखोर, मटियरिया, कचिरिहवा, मुड़िला, परसोहिया में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई है।