Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Administration launches campaign to determine actual paddy yield

Siddharthnagar News: धान की वास्तविक उपज जानने के लिए प्रशासन ने शुरू किया अभियान

Sat, 07 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Administration launches campaign to determine actual paddy yield
डुमरियागंज क्षेत्र के‌‌ ग्राम बनगाई नानकार में धान के खेत में कराप‌ कटिंग कराते हुए एसडीएम विवे
डुमरियागंज। खरीफ सीजन में धान की वास्तविक उपज का आकलन करने के लिए प्रशासन की ओर से क्रॉप कटिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने ग्राम बनगाई नानकार में गाटा संख्या 216 पर फसल की कटाई कराई। निर्धारित 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई और मड़ाई के बाद 17.60 किलोग्राम धान की उपज मिली।
विज्ञापन

क्रॉप कटिंग के लिए खेत का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडम प्रक्रिया से किया गया था। चयनित खेत में किसान अवधेश उपाध्याय ने पूसा बासमती धान की फसल लगाई थी। निर्धारित वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार खेत में 43.30 वर्ग मीटर का प्लॉट तैयार कर उसके अंदर की पूरी फसल कटवाई गई। इसके बाद मड़ाई कर उपज की तौल की गई। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता से पूरा कराया जाए, ताकि जिले की वास्तविक उपज के आंकड़े शासन को भेजे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान किसान अवधेश उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल कैलाश नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed