{"_id":"60314f7e8ebc3ee9243f08de","slug":"efforts-to-provide-better-facilities-siddharthnagar-news-gkp3855413115","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेहतर सुविधा देने का हो रहा प्रयास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेहतर सुविधा देने का हो रहा प्रयास’
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यशाला में मंचासीन सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘बेहतर सुविधा देने का हो रहा प्रयास’
सिद्धार्थनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों के तहत नवजात से लेकर किशोर-किशोरियों, महिलाओं और बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है। जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास हो रहे हैं।
सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा शनिवार को स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में कार्यशाला स्वयंसेवी संस्था सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित थी। इससे पूर्व अतिथियों को पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बेहतर कार्यशैली और सहयोग के लिए संस्था की नेशनल प्रोजेक्ट लीड रंजना द्विवेदी और जिला समन्वयक सुजीत अग्रहरि को सीएमओ ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना, गैर संचारी रोगों (एनसीडी) के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) राजेश शर्मा, महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह, क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक पंकज त्रिपाठी ने अहम जानकारी दी। संचालन एनएचएम के डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम) मान बहादुर ने किया। एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल, आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. लक्ष्मी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी एके मिश्रा, आयुष्मान आईटी प्रभारी प्रत्युष दुबे, परामर्शदाता प्रमोद सिंह मौजूद रहे। अंत में मंडल समन्वयक वेद प्रकाश पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।